कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सहगल केरोसिन ऑयल डिपो में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग में पूरा डिपो जलकर राख हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि काफी समय से डिपो में तेल नहीं रखा गया था, इसीलिए आग और ज्यादा नहीं भड़की।
अनुसार हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पीछे सहगल केरोसिन ऑयल का डिपो है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिपो के एक हिस्से में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। डिपो का एक बड़ा हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं डिपो में कोई ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं था, जिससे आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया