हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण के लक्सर मार्ग से फेरूपुर तिराहे से बहादरपुर जट गांव को जाने वाली सड़क पर रविवार सुबह एक गुलदार का शावक संदिग्ध अवस्था में मृत मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि कल से बारिश पड़ रही है, आज सुबह भी बारिश हो रही थी जब वह अपने गांव से फेरुपुर तिराहे की तरफ जा रहे थे तो सड़क पर यह गुलदार का शावक पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी है।
देखें वीडियो

More Stories
हरिद्वार -ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का भारी जाम लगा
प्रशासन द्वारा गंगा में इंटरसेप्ट लगाने की तैयारी
कुंभ मेला तैयारियो को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज की