देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत,उनकी पत्नी व उनके साथ शहीद हुए वीर जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर *समस्त क्षत्रिय समाज हरिद्वार* ने दुख प्रकट करते हुए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।यह उत्तराखंड के लिए महान गौरव का विषय रहा कि उत्तराखंड के किसी सपूत को देश सेवा के साथ ही प्रथम सीडीएस जनरल होने का दर्जा मिला। जनरल रावत ने देश की रक्षा के लिए जो अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है वह अविस्मरणीय है,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा समर्पण भाव से की गई देश सेवा के लिए सदा उन्हें याद किया जाएगा। तथा देश और समाज सदा उनका आभारी और ऋणी रहेगा।थल सेना में रहते हुए उन्होंने भारतीय सेना को अपने अदम्य साहस से कई गुना मजबूत किया। परंतु अचानक हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत का आकस्मिक देहांत हो जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है जिसे किसी भी प्रकार से पूरा नहीं किया जा सकता। हम शहीद हुए जनरल विपिन रावत व वीर जवानों की शहादत को नमन करते हैं।

More Stories
स्क्रैप के गोदम में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ
एसएसपी हरिद्वार ने कई राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये
रक्षामंत्री ने भारत की संस्कृति पहचान और मूल्य की सुरक्षा की आवश्यकताओं पर जोर दिया