कई दिनों तक चले कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में कई हजार मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा हो गया. मालूम हो कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुरू हुई कांवड़ मेला शिवरात्रि को संपन्न हुई. इस मेले में देशभर से 4 करोड़ 14 लाख शिव भक्त हरिद्वार पहुंचे. इस दौरान गंगा के किनारों पर कूड़े का ढेर लग गया. हालांकि, कांवड़ मेले के दौरान, नगर निगम की टीम तैनात रही और गंगा किनारे ढेर लगे कूड़े को हटाने का काम किया. यहां पर कूड़े में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन भी थी.
नगर निगम हरिद्वार आयुक्त वरुण चौधरी ने बताया कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले हमने निगम को सात सेक्टर में बांटा था. सात सेक्टर में सात नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे. सभी सातों सेक्टर पर तीन पारियों में कूड़ा उठाया गया. कांवड़ मेले के दौरान 6 हजार मैट्रिक टन कूड़ा उठाया गया है. 1 हजार से ज्यादा सफाई कर्मी इसके लिए तैनात थे. रात के वक्त में ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए थे.उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के शुरू होने से पहले हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी. नगर निगर के सफाई कर्माचारियों को इसे बारे में ट्रेनिंग दी गई थी. कांवड़ मेले के दौरान हमने पुलिस और जिला प्रशासन से तालमेल बनाए रखा. उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा हमें काफी सहयोग मिला.

More Stories
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई
आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए
लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा