धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वयं धरातल पर उतरकर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा हरिद्वार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनपद में चल रही सफाई अभियान का जिलाधिकारी आज सफाई व्यवस्था व सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने भगतसिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम चौक, आयरिश पुल, मुख्य द्वार बैरागी कैंप से मेला क्षेत्र बैरागी कैंप के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगत सिंह चौक, बीएचईएल गेट नंबर 02 के आसपास बेहतर साफ-सफाई के साथ ही नाले की सफाई के निर्देश दिए साथ ही क्षेत्र में उगी झाड़ियों को काटने के तथा होर्डिंग, बैनर को नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रेमनगर आश्रम के दोनों ओर लगी लगी फड़, ठेली ओर अस्थाई दुकानों को हटाने के निर्देश दिए साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को लगातार इस क्षेत्र की निगरानी के निर्देश दिए, जिससे कोई कोई दुबारा अतिक्रमण न करे। यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कांवड़ पटरी मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था दूरस्त करने के निर्देश दिए।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया