शासन के निर्देशों पर डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार जनपद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर तैनात किया गया है।वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनात आकाश जोशी (पीसीएस) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार, प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख के पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनात दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया