हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने, शुक्रवार को कैम्प कार्यालय से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु, क्राप इंश्योरेंस सप्ताह-01 से 07 जुलाई,2022 तक के तहत, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आफ इण्डिया द्वारा तैयार किये गय मोबाइल वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी को कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी ने अवगत कराया कि इस योजना के तहत किसानों की फसलों से जुड़े हुये जोखिमों की वजह से फसलों को हुये नुकसान की भरपाई की जाती है। इसमें सभी किसान संसूचित क्षेत्र में संसूचित फसल-चावल आदि का बीमा करा सकते हैं।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ