मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी के आदेश पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि तहसील हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत सज्जनपुर पीली में 1.2 हेक्टेयर सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया ।दूसरी ओर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अलग-अलग टीमों ने हरिद्वार नगर के श्रवण नाथ नगर में स्थित होटल बबुआ में किए गए अवैध निर्माण पर सील की कार्यवाही की गई। वहीं रुड़की में विनय शाद के निर्माण को शाखा कार्यालय रुड़की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। तीसरी कार्रवाई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के बगल में एचईसी कॉलेज मार्ग पर जगजीतपुर में हुई जहां निर्माणाधीन अवैध परिसर को प्राधिकरण स्टाफ के साथ विधिवत् सील किया गया।

More Stories
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए