शनिवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 99 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट पास किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने किया।बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखे। बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में पारित किया बजट ग्रामीण इलाकों के विकास पर खर्च किया जाएगा। जिनमें गांवों में खंड़जा बिछाना, सड़क निर्माण, जल संचय के लिए नए तालाबों का निर्माण व पुराने तालाबों को दुरूस्त किया जाएगा।
पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा
मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया