हरिद्वार में सब्जियों के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि आम आदमी का इसे खरीद पाना मुश्किल हो गया है. यहां सभी सब्जियां 50-60 रुपये किलो से ज्यादा ही बिक रही हैं. हरिद्वार में नींबू 250 से लेकर 300 रुपये किलो तक बिक रहा है. कुछ दिनों पहले नींबू 100 रुपये किलो बिक रहा था. बता दें कि गर्मियों के मौसम में नींबू की मांग बहुत अधिक बढ़ जाती है ऐसे में लोग नींबू नहीं खरीद पा रहे हैं.
हरिद्वार के एक सब्जी बिक्रेता ने बताया कि लगभग सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं. बता दें कि महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है और लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है. हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से अब लोगों के किचन में हरी सब्जियां मुश्किल से ही दिखाई पड़ रही हैं.

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी