केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार शहर के भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक व अन्य नेता मौजूद रहे।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपर रोड पर व्यापारियों को पंपलेट वितरित किया।
बता दें आज अमित शाह ने उत्तराखंड में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने टिहरी जनपद के धनौल्टी, देहरादून जनपद के सहसपुर और रायुपर में चुनावी जनसभा को संबेाधित किया। इसके बाद वह हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार के अपर रोड में उन्होंने जनसंपर्क किया और लोगों को पंपलेट बांटे। अमित शाह हरकी पैड़ी पर पहुंचे, यहां उन्होंने गंगा पूजन किया।

More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली