हरिद्वार एडीएम प्रशासन पीएल शाह ने बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों को कहा कि हाईवे पर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। इसके साथ ही चंडी घाट से श्यामपुर तक जाम सम्भावित क्षेत्रों में काम किया जाए, ताकि जाम न लगे।उन्होंने 22 जुलाई से 02 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन की के साथ हाईवे का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि कांवडि़यों को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा को सरल, सुगम व सुखद बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने चंडीघाट से चिड़ियापुर तक निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपदा के दृष्टिगत खतरनाक पेड़ों को यात्रा शुरू होने से पहले हटा दिया जाए।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया