राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के हरिद्वार रेंज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। ही, दूसरी ओर मां गंगा समाज सेवा समिति ने नंदीशाला परिसर में पौधरोपण किया।
हरिद्वार के रेंजर बीड़ी तिवारी ने कहा कि जंगलों को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इसके साथ ही उनकी लगातार देखभाल भी करनी चाहिए। डिप्टी रेंजन गणेश बहुगुणा ने कहा कि जंगलों के साथ-साथ हमें मैदानी और शहरी क्षेत्र में भी पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। दूसरी ओर मां गंगा समाज सेवा समिति द्वारा ने नंदीशाला प्रांगण में पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए पौधरोपण किया।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया