हरिद्वार में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की लापरवाहियों को भी उजागर कर दिया। कई कार्यालयों व भवनों की छतें टपकने लगीं, जिससे कर्मचारी और मरीज परेशान रहे।जिला अस्पताल में एक्स-रे रूम की छत टपकने से पानी सीधे मशीन पर गिरता रहा। कर्मचारी लगातार पानी हटाने में जुटे रहे, ताकि मशीन खराब न हो। नगर निगम के वित्त नियंत्रक कार्यालय की छत से लगातार पानी टपकता रहा। हालात यह रहे कि पानी इकट्ठा करने के लिए लोहे का पात्र लगाया गया। इसी तरह ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय की छत भी टपकने लगी।

More Stories
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी
यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई