कनखल क्षेत्र दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से दहल उठा। बदमाशों ने दो स्थानों पर फायरिंग कर चलाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन चैकिंग अभियान शुरू किया है। घटना कनखल थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश जगजीतपुर स्थित पुलिया पर पीठ बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने हवाई फायर किया। इसके बाद आरोपितों ने वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर हवाई फायर किये। दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर सघन चैकिंग अभियान चलाया। पूरी घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की