कनखल थाना क्षेत्र के देश रक्षक तिराहा के पास एक कांवड़िये की चलती बाइक में आग लग गई। आग लगते ही कांवड़िया मौके पर बाइक छोड़ आग बुझाने के लिए सामने स्थित पेट्रोल पंप से फायर स्प्रे लाया। लेकिन वह भी खाली निकला और कुछ ही देर में बाइक जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने बाइक को बचाने की कोशिश जरूर की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाइक सवार कांवड़िया लक्सर की ओर जा रहा था।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा