हरिद्वार में कांविड़यों का भीड़ उमड़ने लगी है। बुधवार को हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ के चलते जाम लग गया। दिनभर हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा।कोरोना की पाबंदियां खत्म होने के बाद धर्मनगरी बोल बम के जयकारों से गूंजने लगी है।
कोरोना संक्रमण के चलते कावड़ यात्रा पर प्रशासन द्वारा पिछले दो साल तक पूर्ण प्रतिबंध रहा। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।बुधवार को काफी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर उमड़ पड़े। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर दुकान करने वाले दुकानदार भी कांवड़ यात्रा के चलने पर काफी उत्साहित दिखे।

More Stories
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
आगामी कुंभ मेले की तैयारी को लेकर गंगनहर 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बंद रहेगी
पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया