हरिद्वार। तीर्थ नगरी में हर की पैड़ी गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के शनिवार को अमावस्या के स्नान के चलते हरिद्वार पहुंचने पर सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। जिसके चलते सुबह से ही हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। जबकि हर की पैड़ी के आसपास चोपहिया वाहन पार्किंग भी सुबह से ही वाहनों से खचाखच दिखी । श्रुद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा