रुद्रप्रयाग से श्रीनगर को जाने वाले बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गांव के पास निर्माणाधीन पुल की आज सुबह नौ बजे शटरिंग ढह जाने से मलबे में कई श्रमिक दब गए।आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है , इस पुल का निर्माण ऑल वेदर परियोजना के तहत किया जा रहा है आरसीसी कंपनी इसका निर्माण कर रही है करीब 9 लोग इसके निर्माणकार्य में जुटे हुए थे अचानक ही पुल का एक हिस्सा ढह गया।
जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ ने छह मजदूरों को गंभीर हालत में मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अभी दो-तीन और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा