देहरादून। गुरुवार को उत्तराखंड सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लगने से हडक़ंप मच गया।
इस दौरान घटना को समय से सुरक्षाकर्मियों व फायर कर्मियों ने काबू में पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।आग लगने की घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए है। घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके।

More Stories
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 21 सेक्टर में बाटा
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया