वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को थाना झबरेड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का लोकार्पण भी किया गया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर,कार्यालय,कर्मचारी बैरक और भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने,परिसर में नियमित कीटनाशक छिड़काव कराने और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यालय स्टाफ से बातचीत के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों,रजिस्टरों और सीसीटीएनएस से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखे जाएं और निस्तारित प्रार्थना पत्र समय पर संबंधित कार्यालयों को भेजे जाएं।
एसएसपी ने थाना परिसर में उपलब्ध असलहों का निरीक्षण करते हुए जवानों से हथियारों को खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया भी कराई। उन्होंने हेड मोहर्रिर को हथियारों की नियमित सफाई और जवानों के प्रशिक्षण को जारी रखने के निर्देश दिए।

More Stories
अंकित भंडारी मामले में सीबीआई ने पूर्व विधायक से पूछताछ की
परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा