चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ एवं चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने कावड़ मेला भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि कावड़ मेला कई मायनों में कुंभ मेले से भी बड़ा है, लगभग 5 करोड़ कावड़ भक्त 15 से 20 दिनों में हरिद्वार पहुँच जाते हैं लेकिन कावड़ मेला भत्ता आज तक कर्मचारियों को नहीं मिलता।कर्मचारियों ने मांग की जो रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है उनकी नियुक्ति की जाए कर्मचारियों के योग्य आश्रितों को प्राथमिकता देते हुए नियुक्ति दी जाए। कर्मचारियों को कांवड़ मेला भत्ता/मानदेय सभी कर्मचारियों को दिया जाय।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा