हरिद्वार जनपद में मंगलोर विधानसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया सभी 132 बूथों पर आज सुबह एक साथ शुरू हुई। इस बीच लिब्बरहेड़ी गांव में वोट डालने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद की खबर है।दोनों समुदाय के लोगों में न केवल लाठी-डंडे चले वरन फायरिंग भी की गई। इस गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
मंगलौर थाना क्षेत्र के लिबब्बरहेड़ी गांव में हुई इस घटना में कुछ लोग घायल हुए है। कांग्रेस उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की