हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पक्ष मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को लेकर रोड़ी बेलवाला पार्किंग के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद हुआ।विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वाहन पार्किंग के कर्मचारियों ने यात्रियों को पीटने के लिए डंडे निकाल लिए। यात्री भी पार्किंग कर्मियों से भिड़ गए। इधर पार्किंग कर्मचारियों और तीर्थयात्रियों की मारपीट के दौरान किसी ने चुपके से इस मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
घटना बीती देर रात 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। पार्किंग कर्मियों से भिड़ने वाले यात्री मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यात्री गाड़ी को पार्किंग के बाहर खड़ा करना चाह रहे थे। कर्मचारियों ने उनसे कार पार्किंग में खड़ी करने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर वो कार पार्किंग में खड़ी नहीं करते हैं तो वहां से हटा लें। इसको लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि यात्रियों और कर्मचारियों में लाठी डंडे तक चल गए।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया