देहरादून। 21वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब देहरादून पुलिस ने अपने नाम किया। विजेता टीम में शामिल कर्मी बुधवार को ट्राफी के साथ एसएसपी अजय सिंह से मिले।
उन्होंने ने भी विजेता टीम की हौसला अफजाई की। तीस सितंबर से लेकर तीन अक्तूबर तक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रदेश से कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में देहरादून पुलिस की टीम ने हरिद्वार पुलिस की टीम को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया