मेला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना के दोनों मरीजों को मंगलवार को छुटटी दे गयी। मेला अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में फॉगिंग कर चार घंटे बाद से मेला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरु कर दी
सीएमएस डॉ.राजेश गुप्ता ने बताया कि कोविड मरीज नहीं आने तक इमरजेंसी सेवाएं एवं सामान्य बीमार मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाएगा। कोविड मरीज के मेला अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती हो जाने से अस्पताल में चलने वाली इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा बंद कर दी गयी थी। सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताय कि मंगलवार शाम की पाली से इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गयी हैं।

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी
ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया