हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। कुल 14 लोगों की कोरोना जांच के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव आए मरीज रुड़की, लक्सर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर के हैं। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मास्क पहने। उन्होंने आमजन से कहा है कि आवश्यक होने पर ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाएं। मास्क का प्रयोग अवश्य करें ।

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया