हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला। देर रात एक जंगली हाथी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। हाथी रेलवे लाइन के रास्ते चलते-चलते स्टेशन तक पहुंच गया था। वह प्लेटफॉर्म नंबर छह पर एक तरफ से आया और तेजी से चलते हुए दूसरी ओर निकल गया। देर रात होने के चलते उस समय स्टेशन पर बहुत कम यात्री थे।
कुछ लोगों ने स्टेशन पर हाथी को देखा तो वे हैरत में पड़ गए। वे लोग शोर कर हाथी को भगाने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने आश्चर्य जताया कि यह हाथी यहां कैसे आ गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों को आशंका थी कि हाथी अकेला नहीं होगा। उसके साथ कुछ और हाथी होंगे। हालांकि स्टेशन पर आया हाथी अकेला ही था। बिजली के बल्ब की तेज रोशनी से वह डरा हुआ था। वह बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए पटरी के रास्ते आगे बढ़ गया।
दरअसल, हरिद्वार रेलवे जिस इलाके में स्थित है उस इलाके के जंगलों में हाथियों की अच्छी संख्या है। यहां के राजाजी राष्ट्रीय उद्यान और चीला में काफी संख्या में जंगली हाथी रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी इलाके से यह हाथी भटककर आया होगा।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी