हरिद्वार: दिल्ली से हरिद्वार घूमने आए परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना हो गई. यहा पिता को बचाने के लिए चक्कर में बेटा गंगा में डूब गया. घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है. पूरा परिवार सप्तऋषि क्षेत्र के एक आश्रम में रुका है.
जानकारी के मुताबिक, 23 साल का अनंत वशिष्ठ अपने परिवार के साथ दिल्ली से हरिद्वार घूमने आया था. पूरा परिवार हरिद्वार के एक आश्रम में रुका हुआ था. परिवार को शुक्रवार को नीलधारा में नहाने गया था. तभी नहाते समय अनंत वशिष्ठ के पिता अश्वनी वशिष्ठ (60) का पैर फिसल गया और वो गंगा में बहने लगे.पिता बचाने के लिए अनंत वशिष्ठ भी गहरे पानी में उतर गया है, लेकिन वो भी पानी की तेज धारा में बहने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बाप-बेटे को बचाने का प्रयास किया. पिता को तो बच गए लेकिन उनका बेटा तेज बहाव में बह गया और कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया.
परिजनों ने मामले की सूचना सप्त ऋषि चौकी पुलिस को दी. पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर नीलधारा पहुंची. गोताखोरों को काफी प्रयास के बाद भी अनंत वशिष्ठ का कुछ पता नहीं लग पाया. वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि अंधेरा होने के कारण रात में सर्च अभियान रोक दिया गया है. अब कल सुबह से दोबारा गंगा में डूबे युवक की तलाश की जाएगी.

More Stories
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए