हरिद्वार में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। धर्मनगरी के बाजारों में भी अच्छी-खासी भीड़ रही।रविवार को वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते जाम की स्थिति भी कई बार देखने को मिली।
हरकी पैड़ी गंगा घाट के आसपास का बाजार पूरी तरह यात्रियों पर निर्भर है। कुछ समय से वीकेंड पर हरिद्वार में काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। रविवार को भी ऐसा ही कुछ हाल सुबह से हरिद्वार शहर में देखने को मिला। सुबह से ही हरकी पैड़ी गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति भी बनती रही।

More Stories
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
आगामी कुंभ मेले की तैयारी को लेकर गंगनहर 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बंद रहेगी
पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया