उत्तराखंड में से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है। पहाड़ों में पाला तो मैदान के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
हरिद्वार में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी दी गई है।हरिद्वार में कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सर्दी के इस सीजन में पहली बार कोहरा हरिद्वार में देखने को मिला। देर रात से ही हरिद्वार में कोहरे ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पडा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर यातायात पुलिस ने बैठक की
जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों और क्षतिग्रस्त दीवारों से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए
जिले में मानसूनी गतिविधियों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क