उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हालांकि बीते दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तो वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है।
इन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर ट्रैवल्स व्यवसाययों ने प्रदर्शन किया
रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
हरिद्वार कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी से हड़कंप मचा