महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी, भूपतवाला, मुख्य बाजारों में, मोहल्लों में पांच घंटे तक रात्रि में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को पुनः शिकायत की है।
सेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था को भी विद्युत विभाग आईना दिखा रहा है और सरकार को बदनाम कर रहा है। कुछ अधिकारियों की कार्यशैली की वजह से सरकार के आदेशों की अवेहलना हो रही है। विशेषकर उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला, पंतदीप दफ्तरों का हाल बुरा है, जहां रात्रि में रोजाना का विद्युत कटौती का खेल जारी है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव भीषण गर्मी में रात्रि में स्थानीय जनता और होटल धर्मशाला में ठहरने वाले यात्री भुगत रहे हैं। जहां यात्रियों की रोजाना प्रबंधकों के साथ आपूर्ति बाधित होने पर पैसों को लेकर कहासुनी हो रही है। व्यापारियों का कच्चा सामान खराब हो रहा है।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की