बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के कारण गुरुवार हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। दोपहर से पहले ही हरिद्वार की मुख्य पार्किंग फुल हो गई थी,जबकि हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग गया।
हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। बाजार और गंगा घाट यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास के मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने से आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

More Stories
भूपतवाला के बलराम घाट पर 16 वर्षीय युवक गंगा में डूबा
जनपद में 17 से 20 जून तक विशेष जनकल्याणकारी शिवर आयोजित किए जाएंगे
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप अभियान तेज किया गया