उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर “रन फॉर योग“ कार्यक्रम के तहत घण्टाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं उन्होंने कहां दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है। उन्होंने कहा आज केदारनाथ का प्रांगण ने दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आने वाले 25 वर्ष को उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने, एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाए जाने की बात कही।
इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया