हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के कार्यों में बीता तथा उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्य में संलग्न रहे।

More Stories
कावड़ मेले को देखते हुए 5 अगस्त से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंचा
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची