अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया।
नगर विधायक मदन कौशिक एवं महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हैं। आज देशभर में रामोत्सव की धूम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी भारत भूमि पर महापुरुष के तौर पर अवतरित हुए हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही उन्होंने भारत माता के खोये सम्मान को वापस दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा देश रामनाम का गुणगान कर रहा है। निश्चित तौर पर भारत में रामराज्य की स्थापना का सपना साकार होने जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर बैठक हुई
शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया