मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु रविवार को हरिद्वार का औचक भ्रमण करते हुए डामकोठी पहुंचे। जहां जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य सचिव लोक सेवा आयोग कार्यालय के परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन तथा लोक सेवा आयोग परिसर स्थित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण किया।परीक्षा के दिनों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर काउंटर बनाने के दिशा निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने लोक सेवा आयोग भवन में लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार तथा लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया