देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में उन्हें याद किया गया। भाजपा महानगर कार्यालय में वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि वे प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ पत्रकार, कवि, जनसंघ के संस्थापक रहे।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी