जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए पूरनपुर सुल्तानपुर क्षेत्र में लगभग 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की गई थी। जिसको राजस्व टीम ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन चक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

More Stories
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले को लेकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
जेल अधीक्षक को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया