चारधाम यात्रा मार्ग पर अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है जिसको लेकर खुद सरकार के मंत्री भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ में 40 यमुनोत्री में 22 बद्रीनाथ जी में 12 और गंगोत्री में 6 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिससे यात्रा मार्ग पर जाने से पहले लोगों से अंडरटेकिंग ली जा सके और उन्हें यात्रा पर भेजा जा सके दरअसल कई लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव हार्ट की बीमारी से ग्रसित हैं जिन्हें यात्रा पर अभी ना जाने की सलाह दी जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी कई लोग यात्रा पर जा रहे हैं जिसके चलते इस तरीके के मामले सामने आ रहे हैं।।

More Stories
आरक्षण सुधार को लेकर टोल प्लाजा पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया
हरिद्वार में बारिश से बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी