हरिद्वार से चारधाम यात्रियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। गुजरात से आए 12 श्रद्धालुओं के जत्थे को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने स्वागत कर रवाना किया। जत्थे को रवाना करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की हुई है।उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा