हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ फर्जीवाड़ा करने के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, चारधाम यात्रा की बुकिंग के नाम पर और हेली सर्विस की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर यात्रियों से ठगी करने के बाद इस बार ठगो ने ऑनलाइन राज्य अतिथि गृह डाम कोठी की फर्जी वेबसाइट बनाकर उसको भी बुक कर दिया है और यात्रियों से पैसे ठग लिए हैं, जब इसकी जानकारी यात्रियों द्वारा डाम कोठी के व्यवस्थापक गिरधर प्रसाद बहुगुणा को दी गई तो उनके द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।बता दें कि डाम कोठी राज्य का अतिथि गृह है यहां पर आम यात्रियों के रुकने की व्यवस्था नहीं है, यहां पर राज्य के गेस्ट और वीवीआईपी के लिए आरक्षित है जोकि देहरादून राज्य संपत्ति विभाग या जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा गेस्टो के लिए आरक्षित की जा सकती है।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी