हरिद्वार ट्रेवल्स एसोसिएशन ने रविवार को बैठक कर रजिस्टर्ड ट्रेवल कारोबारियों को प्रतिदिन चारधाम के लिए सौ स्लॉट देने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा कि सरकार को सीमित संख्या को खत्म करना चाहिए।लेकिन जब तक यह सीमित संख्या लागू है तब तक उत्तराखंड टूरिज्म डवलपमेंट बोर्ड रजिस्टर्ड लोकल एजेंट एवं जीएसटी नंबर वाले एजेंट को स्लॉट दिए जाएं।
हरिद्वार ट्रेवल्स एसोसिएशन ने बैठक कर रजिस्टर्ड ट्रेवल व्यावसायियों को रोजाना सौ स्लॉट उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। उमेश पालीवाल ने कहा कि इस प्रक्रिया का लाभ यात्रियों एवं प्रशासन भी मिलेगा। एक तरफ जहां दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को आसानी से रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल पाएगी। वहीं प्रशासन द्वारा लगाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ का दबाव कम होगा। इससे हम चारधाम कारोबारियों के व्यवसाय में भी इजाफा होगा। कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से सभी को ही सहुलियत मिलेगी।

More Stories
भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने निर्माणधीन कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार प्रदेश को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करेगी
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी