हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां वे अपने गुरु जगतगुरु राज राजेश्वरानंद से मिले. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा संत समाज हमेशा से ही समाज को मार्ग दर्शन देने का कार्य करता रहा है. हम भी साधु संतों के आशीर्वाद से और उनके मार्गदर्शन से समाज की भलाई चाहे वे धर्म के प्रति हो या फिर समाज के प्रति उनकी राय लेते रहते हैं.
वहीं, पुष्कर सिंह धामी के गुरु राज राजेश्वरानंद ने बताया उनके द्वारा पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में एक तीर्थाटन विभाग बनाने की मांग की गई है. स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा पर्यटन विभाग के साथ यदि उत्तराखंड जो देवभूमि है इसमें तीर्थाटन विभाग भी होगा तो उत्तराखंड के लिए यह बहुत अच्छा होगा. इस विभाग में तीर्थ की मर्यादाओं और तीर्थ से जुड़े सभी कार्य किए जाएंगे.
पंचायत चुनाव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही जिला पंचायत चुनाव में हरिद्वार को नए सदस्य देखने को मिलेंगे. जिला पंचायत चुनाव के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से तैयार है. जिसके लिए हमने सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं. तय समय के अनुसार जिला पंचायत चुनाव होगा.

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया