देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मदन कौशिक ने आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट के आवास पर जाकर मुलाकात की,वहीं इस दौरान अजय भट्ट ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। वहीं अजय ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्य्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में आएगी। वहीं इस दौरान अजय भट्ट के आवास पर मदन कौशिक के साथ मुलाकात के दौरान भाजपा नेता बलजीत सोनी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।

More Stories
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए
प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए