दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से शिक्षक दिवस पर राजलोक विहार में दीपशिखा शिक्षक सम्मान एवं कविगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता डॉ. मीरा भारद्वाज और संचालन डॉ. सुशील कुमार त्यागी ‘अमित’ ने किया।कार्यक्रम में बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर के संस्कृत शिक्षक एवं कवि डॉ. विजय कुमार त्यागी ‘स्वयम्’ को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों तथा पूर्व शिक्षिका एवं कवयित्री डॉ. नीता नय्यर ‘निष्ठा’ को शिक्षा व साहित्य में योगदान के लिए दीपशिखा शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान डॉ. मीरा भारद्वाज, उमेश शर्मा और डॉ. सुशील कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से दिया। प्रो. डॉ. प्रकाश चन्द्र पन्त ने आदर्श शिक्षक की भूमिका पर विचार रखे।

More Stories
रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में इंजीनियर डे का आयोजन किया गया
दीपशिखा संस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच की ओर से शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा 31 अगस्त को होगी