देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। त्रिवेंद्र कैबिनेट में सबसे पावरफुल मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा हाईकमान ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश संगठन की कमान मदन कौशिक को सौंपी है। इस संबंध में कौशिक के नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से साफ है कि अब वह तीरथ मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाएंगे।
वहीं मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने सबसे पहले उनके आवास पर पहुंचते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी है।
कौशिक गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की थी।

वहीं उनसे पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक देहरादून पहुंच गए हैं।

More Stories
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी/ सुलझाई जाएगी