हरिद्वार के भेल दशहरा मैदान में 5 मई से भागीरथ महोत्सव मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है.भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार के निकट भेल दशहरा मैदान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन बॉलीवुड गायिका वैशाली रायकवार करेंगी।
यह महोत्सव 27 मई तक चलेगा. भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मेले में कई सेल्फी जोन बनाए गए हैं, जहां आप सेल्फी ले सकते हैं और इन खूबसूरत पलों को अपनी यादों में सहेज सकते हैं.
मेले में करीब 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आप लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं. मेले में हर शनिवार और रविवार को बड़े स्टार कलाकार प्रस्तुति देंगे. शेष दिन स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करेंगे। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी