बहादराबाद क्षेत्र के निकट बुधवार सुबह वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगनहर के किनारे हाई टेंशन लाइन के नीचे एक वयस्क टस्कर (नर हाथी) का शव पड़ा मिला।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, प्राथमिक जांच में हाथी की मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के समीप से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के नीचे झुलसे घास और जलन के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। मृत हाथी की आयु लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने विभागीय मानकों के अनुरूप पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। हाथी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की